Question 1
Share
प्रस्तुत विकल्पों में से लोकोक्ति को पहचानिए
A आ बैल मुझे मार
B टेढ़ी उंगली से अचार निकालना
C घाट-घाट का जूस पीना
D तिल का लड्डू बनाना

Question 2
Share
‘‘जिस पत्तल में खाना, उसी पत्तल में छेद करना’’ कहावत का अर्थ है
A अपने हाथों अपना ही नुकसान करना
B कृतघ्न होना
C परोसे गये भोजन का निरादर करना
D मूर्खतापूर्ण कार्य करना

Question 3
Share
‘अशर्फियाँ लुटें और कोयले पर मोहर’ लोकोक्ति का अर्थ क्या होगा?
A बड़े-बड़े खर्चों पर ध्यान न देना, छोटे खर्चों में कंजूसी दिखाना।
B सराहना के बिना योग्यता का व्यर्थ हो जाना।
C स्वाभाविक दोषों का किसी अन्य कारण से और अधिक बढ़ जाना।
D एक वस्तु में होने वाला लाभ दूसरी वस्तु में हुई हानि में नष्ट हो जाना।

Question 4
Share
गूंगे का गुड़
A अवर्णनीय दुःख
B अवर्णनीय सुख
C निन्दनीय कार्य
D उपर्युक्त में से एक से अधिक

Question 5
Share
‘धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का’ लोकोक्ति का अर्थ है–
A गधा बनना
B हेरा-फेरी करना
C घर पर न होना
D कहीं ठौर-ठिकाना न होना

Question 6
Share
‘‘बाँझ क्या जाने प्रसव की पीड़ा’’ का अर्थ है
A दूसरों का दुःख-दर्द नहीं समझना
B सहानुभूति नहीं दिखाना
C सत्ताहीन होना
D जिस पर बीती है, वही जानता है

Question 7
Share
‘होनहार बिरवान के होते चिकने पात’ लोकोक्ति का अर्थ निम्न में से क्या है?
A होनहार व्यक्ति सदा दिखावा करता है।
B होनहार व्यक्ति हमेशा दूसरों के दोष निकालता है।
C होनहार व्यक्ति बहुत ही परिश्रम करता है।
D होनहार व्यक्तियों की प्रतिभा बचपन में ही दिखाई दे जाती है।

Question 8
Share
‘कंगाली में आटा गीला’ लोकोक्ति का सटीक अभिप्राय है
A गरीबी में रहना
B कष्ट पर कष्ट आना
C रोज़गार न मिलना
D आटा कम और पानी ज्यादा

Question 9
Share
आगे नाथ न पीछे पगाहा
A मूर्ख धनवान
B माँ-बाप का न होना
C किसी तरह की जिम्मेदारी का न होना
D उपर्युक्त में से एक से अधिक

Question 10
Share
‘‘बूँद-बूँद से घट भरे .........!’’ सही विकल्प का चयन करके लोकोक्ति पूरी कीजिए।
A टपकत रीता होय
B घट भरे सो टपकत जाय
C घट भरे सो खाली होय
D घट रीता होय
PYQ हिंदी व्याकरण Quiz
PYQ General Science Quiz
PYQ Computer Quiz

सरकारी नौकरी का सपना, अब होगा पूरा!

VijayPath के साथ अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को बनाएं आसान और बेहतर।

✅ सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

✅ अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
✅ Previous Papers, Quiz, Notes & Practice Tests
✅ अपनी तैयारी को कहीं से भी करें

VijayPath All Exam Preparation
एक ही प्लेटफॉर्म पर परीक्षा की पूरी तैयारी