विजय सर को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड 2026’ से नवाजा गया: पालमपुर के विजयपथ आल एग्जाम प्रिपरेशन ने रचा इतिहास

Share
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
X

अथक परिश्रम और बेमिसाल सिलेक्शन दर ने ‘विजयपथ एजुकेशन’ को दिलाया यंग अचीवर्स अवार्ड 2026

 

विजय सर को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड 2026’ से नवाजा गया: पालमपुर के विजयपथ आल एग्जाम प्रिपरेशन ने रचा इतिहास

अथक परिश्रम और बेमिसाल सिलेक्शन दर ने ‘विजयपथ एजुकेशन’ को दिलाया यंग अचीवर्स अवार्ड 2026

पालमपुर | मुख्य संवाददाता शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे पालमपुर के सुप्रसिद्ध संस्थान ‘विजयपथ आल एग्जाम प्रिपरेशन ’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। संस्थान के संचालक और युवाओं के मार्गदर्शक विजय सर को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार उनके द्वारा पिछले आठ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए क्रांतिकारी बदलावों और सैंकड़ों छात्रों को सफलता के शिखर तक पहुँचाने के लिए दिया गया है। 

विजयपथ एकेडमी की यह यात्रा किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। 2018 में एक छोटे से कमरे और 10 छात्रों के साथ शुरू हुआ यह सफर आज हिमाचल के सबसे भरोसेमंद नाम में तब्दील हो चुका है। विजयपथ आल एग्जाम प्रिपरेशन का 2018 से अब तक का शानदार सफर शून्य से शिखर तक पहुँचने की यह कहानी हिमाचल के युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

शुरुआत: विजय सर ने एक छोटे से विज़न के साथ पालमपुर में संस्थान की नींव रखी। मुख्य उद्देश्य डिफेंस सेक्टर के युवाओं को सही दिशा देना था।

विजय शर्मा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील जयसिंहपुर से संबंध रखने वाले एक अनुभवी एवं समर्पित शिक्षाविद् हैं। वे श्री दीना नाथ के सुपुत्र हैं। उनकी माता गृहिणी हैं, तथा उनके दो भाई—कृष्ण और अजय शर्मा—हैं।

उन्होंने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री प्राप्त की है और पिछले 18 वर्षों से शिक्षण क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। अपने करियर के प्रारंभिक चरण में वे एक अन्य संस्थान के साथ शिक्षण कार्य से जुड़े रहे। वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी शैक्षणिक दृष्टि को साकार करते हुए “Vijaypath – All Exam Preparation” नाम से अपना स्वयं का संस्थान स्थापित किया।

अपने व्यापक अनुभव के दौरान उन्होंने अनेक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी कराई है। वर्तमान में विजय शर्मा प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में एक Super Creator के रूप में सक्रिय हैं। वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव कक्षाएं, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और परीक्षा-उन्मुख मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनकी शिक्षण शैली सरल, स्पष्ट और परिणामोन्मुख मानी जाती है।

उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को सही रणनीति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उनके करियर लक्ष्यों तक पहुँचाना है।

डिफेंस के साथ-साथ SSC, बैंकिंग और राज्य स्तरीय परीक्षाओं (TGT, PGT, JBT) के बैच शुरू किए गए। एकेडमी की पहचान ‘बेस्ट डिफेंस एकेडमी’ के रूप में बनी।

लॉकडाउन के दौर में भी हार न मानते हुए एकेडमी ने ‘Vijaypath All EXam Preparation App’ लॉन्च की, जिससे घर बैठे हज़ारों छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े।

अग्निवीर, एसएससी जीडी और पुलिस भर्ती में संस्थान ने हिमाचल में सबसे अधिक सिलेक्शन देकर अपनी साख मज़बूत की।

डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम और वीकली मॉक टेस्ट सीरीज जैसी सुविधाओं के साथ एकेडमी को टॉप संस्थानों में शामिल किया गया।

विजय सर को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ मिलना इस आठ साल की तपस्या का प्रमाण है।

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद विजय सर ने कहा, “यह अवार्ड मेरा नहीं, बल्कि उन माता-पिताओं के भरोसे का है जिन्होंने अपने बच्चों का भविष्य हमारे हाथों में सौंपा “, साथ में ही इस सफलता का श्रेय अपने मेहनती छात्रों और समर्पित फैकल्टी टीम को दिया।  उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि छात्रों में वो आत्मविश्वास जगाना है जिससे वे देश सेवा के पथ पर ‘विजय’ प्राप्त कर सकें |

वर्तमान में विजय शर्मा प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में एक नील का पत्थर के रूप में सक्रिय हैं। वे डिजिटल माध्यमों के जरिए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, लाइव कक्षाएं और प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उन्हें सरकारी नौकरी और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफल बनाना है।

विजय शर्मा आज भी पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

नई दिल्ली: दिल्ली का जंतर-मंतर लंबे समय से शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों और जन आंदोलनों का प्रमुख केंद्र रहा है। अब इसे

Read More »

सरकारी नौकरी का सपना, अब होगा पूरा!

VijayPath के साथ अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को बनाएं आसान और बेहतर।

✅ सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

✅ अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
✅ Previous Papers, Quiz, Notes & Practice Tests
✅ अपनी तैयारी को कहीं से भी करें

VijayPath All Exam Preparation
एक ही प्लेटफॉर्म पर परीक्षा की पूरी तैयारी