1. भारत के पड़ोसी देशों की संख्या 9 है, जिसमें 7 स्थलीय तथा 2 जलीय सीमा से लगे है।
2. तीन देश बांग्लादेश, म्यांमार एवं पाकिस्तान भारत की स्थल एवं जल सीमा से लगे है।
3. भारत के स्थलीय सीमा से लगे 7 देश है – पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार तथा बांग्लादेश।
4. भारत की स्थलीय सीमा उत्तर में चीन एवं नेपाल, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान, पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार तथा उत्तर-पूर्व में भूटान से मिलती है।
5. भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश भुटान है।
6. भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश की साथ जबकि सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ लगी है।
7. पंजशीर घाटी अफगानिस्तान में स्थित है।
8. भारत के जलीय सीमा से लगे दो देश मालदीव एवं श्रीलंका है जो हिन्द महासागर में स्थित है।
9. भारत का निकटत्तम (समुद्र पार) समुद्री पड़ोसी देश श्रीलंका है जिसका पुराना नाम सिलॉन है।
10. पाक जलमंधि व मन्नार की खाड़ी (तमिलनाडु) भारत को श्रीलंका से अलग करते है।
11. श्रीलंका रत्नों का महाद्वीप, पूर्वी समुद्र की स्वामिनी तथा भारत की चाय बूंद कहलाता है।
12. श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटत्तम समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है जो निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार में स्थित है।
13. भारत के कुल 16 राज्य तथा दो केन्द्रशासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख) पड़ोसी देशों की सीमा से लगे है।
14. भारत देश की सीमाएँ प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दोनों प्रकार की है।
15. मानव निर्मित सीमा में कुछ सीमा अध्यारोपित (किसी बाह्य शक्ति द्वारा आरोपित) होती है।
16. भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा अध्यारोपित सीमा का एक उदाहरण है।
17. सरक्रीक विवाद भारत-पाकिस्तान के बीच है।
18. सरक्रीक कच्छ (दलदली भूमि) के रण (गुजरात) को पाकिस्तान से अलग करती है।
19. रेडक्लिफ भारत एवं पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा है जिसका निर्धारण 15 अगस्त, 1947 को सर रेडक्लिफ द्वारा किया गया था।
20. भारत का भू-भाग जो पाकिस्तान के कब्जे में है पाक अधिकृत कश्मीर (POK) कहलाता है।
21. POK की राजधानी मुजफ्फराबाद है।
22. विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट (ऊँचाई 8850 मी.) नेपाल में स्थित है।
23. नियंत्रण रेखा (LOC) भारत एवं पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम रेखा है जो शिमला समझौते के बाद 1972 में तैयार किया गया था।
24. सियाचिन विवाद भारत-पाकिस्तान के बीच है।
25. सियाचीन (लद्दाख) में 1984 में भारतीय सेना द्वारा मेघदूत ऑपरेशन चलाया गया था।
26. विश्व का सबसे बड़ा ग्लेशियर सियाचिन है।
27. काला पानी विवाद भारत-नेपाल से संबंधित है।
28. म्यांमार का पुराना नाम बर्मा था।
29. भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा 1937 में बर्मा को भारत से अलग कर दिया गया था।
30. मांडले जेल (म्यांमार) में बाल गंगाधर तिलक ने ‘गीता रहस्य’ नामक पुस्तक की रचना की थी।
31. रंगून (वर्तमान में यांगून) म्यांमार का बड़ा शहर है जहाँ बहादुर शाह जफर की कब्र है।
32. हिमालय की श्रेणी अराकानयोमा म्यांमार में है।
33. मैकमोहन भारत-चीन के बीच की सीमा रेखा है जो 1914 में शिमला समझौता के तहत हेनरी मैकमोहन द्वारा निर्धारित किया गया था।
34. केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारत अधिकृत क्षेत्र एवं चीन अधिकृत क्षेत्र, जिसे ‘अक्साई चीन’ कहा जाता है, के बीच की सीमा रेखा वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहलाती है।
35. डोकलाम, चीन व भूटान के बीच एक विवादित क्षेत्र है जो सिक्किम के पास चीन के चुंबी घाटी और भूटान के हा घाटी के बीच स्थित है।
36. भारत-भूटान के बीच शांति एवं मित्रता संधि 8 अगस्त, 1949 को दार्जिलिंग में हुआ था।
37. डूरंड रेखा भारत एवं अफगानिस्तान के बीच 1896 ई. में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी। वर्तमान में यह रेखा अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के बीच है।
38. त्रिपुरा तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है।
39. भारत (त्रिपुरा) एवं बांग्लादेश के बीच की सीमा रेखा शून्य रेखा कहलाती है।
40. न्यू मूर द्वीप, तीस्ता नदी विवाद तथा फरक्का बैराज विवाद भारत-बांग्लादेश के बीच है।
41. पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित तीन बीघा कॉरिडोर भारत एवं बांग्लादेश के दोहाग्राम और अंगपोता इलाके को जोड़ता है।
42. मैत्री एक्सप्रेम ढाका (बांग्लादेश) और कोलकाता के बीच जबकि समझौता एक्सप्रेस भारत-पाकिस्तान के बीच चलती है।
43. बंधन एक्सप्रेस कोलकाता से बांग्लादेश के खुलना शहर के बीच 2018 में प्रारंभ हुई है।